Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित मेहदेपुर गांव में बुधवार देर रात घर के बाहर सो रही महिला पर एक अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में महिला जानवर के नुकीले दांत धंसने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें छिबरामऊ स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेहदेपुर में बुधवार देर रात घर के बाहर सो रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में महिला के पैर में जानवर के नुकीले दांत धंस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। मेहदेपुर निवासी मोतीलाल शाक्य की पत्नी कुसमा देवी (40) रात में घर के बाहर सो रही थीं।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे अचानक किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। हमले में उनके पैर में जानवर के दांत धंसने से वह घायल हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों ने वन विभाग से जंगली जानवर की पहचान कर उसे पकड़ने की मांग की है।