फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख का सौदा: जुड़वां बच्चों को 1.80 लाख में बेचा, जन्म देते ही फरार हुई विधवा मां, रोंगटे खड़े करने वाले सवाल

Thu, 06 Aug 2026 04:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Newborn Sale Case: विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और लोकलाज के डर से एक विधवा महिला द्वारा अपने नवजात जुड़वां बच्चों (बेटा और बेटी) को 1.80 लाख रुपये में बेचने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चाइल्ड लाइन की टीम को जांच के लिए भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
नवजात बच्चा बेचने का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में गरीबी, बेबसी और लोकलाज का डर इंसान से क्या-क्या न करा दे! विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक विधवा महिला ने बदनामी के डर से अपनी ही कोख से जन्मे नवजात जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को खुद से अलग कर दिया और गांव छोड़कर कहीं चली गई।

विज्ञापन

चर्चा है कि दोनों बच्चों को महिला ने 1.80 लाख रुपये में बेच दिया है। यह मामला इन दिनों इलाके में चर्चाओं में है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला कई साल पहले अपने पति और सात बच्चों के साथ मजदूरी करने जयपुर गई थी। करीब छह साल पहले सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जिसके बाद तीन बेटों और चार बेटियों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी महिला के कंधों पर आ गई।

Trending Videos

मजदूरी के दौरान गर्भवती हो गई
उसने मेहनत-मजदूरी करके दो बेटियों और एक बेटे का विवाह भी कर दिया। बताया गया कि जयपुर में मजदूरी के दौरान महिला एक व्यक्ति के संपर्क में आकर गर्भवती हो गई।  चर्चा है कि गर्भवती होने के बाद महिला ने उस व्यक्ति से 50 हजार रुपये ले लिए। हालांकि समाज के डर और बदनामी से बचने के लिए महिला अपने गांव लौट आई।

मेडिकल कॉलेज में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया
दो दिन पहले उसने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को जन्म दिया। बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होकर घर लौटते ही बच्चों की सौदेबाजी का खेल शुरू हो गया। ग्रामीणों की मानें तो बेटे को गांव के ही एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में और बेटी को पास के गांव के एक परिवार को 80 हजार रुपये में बेच दिया गया।

कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं मिली
हैरत की बात यह रही कि इस सौदेबाजी के दौरान गांव के कई लोग गवाह के तौर पर मौजूद रहे। सौदा पूरा होते ही महिला रकम लेकर गांव से चली गई। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि फिलहाल यह मामला आधिकारिक तौर पर उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई लिखित शिकायत या तहरीर मिलती है, तो मामले की गहनता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है, जिसके लिए चाइल्ड लाइन की टीम को मौके पर भेजा जाएगा और इसकी जांच कराई जाएगी। नवजात को बेचना अपराध की श्रेणी में आता है। बच्चों को गोद लेने की भी एक कानूनी प्रक्रिया है, जिस पर बाल कल्याण समिति निर्णय लेती है।  -उवैदुर्रहमान सिद्दीकी, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें