फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: भारी बारिश से दो घरों की दीवारें ढहीं, मलबे में दबकर तीन बालिकाएं घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान, भर्ती

Thu, 06 Aug 2026 03:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी के किनारे बसे ग्राम मड़ैया मल्हान में लगातार हो रही बारिश के कारण दो घरों की पिछले हिस्से की दीवारें ढह गईं। इस हादसे में कमरों में बैठी तीन बालिकाएं मलबे में दब गईं, जिन्हें महेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दो घरों की दीवारें ढहीं, मलबे में दबकर तीन बालिकाएं घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया मल्हान में दो लोगों के घरों के पिछले भाग की दीवारें गिरने से दो घरों की तीन बालिकाएं मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज से आसपास के लोगों ने दौड़कर बालिकाओं को मलवे से बाहर निकाल लिया। घायल बालिकाओं  को महेवा सीएचसी पर भेजा गया। सूचना पर  फायर ब्रिगेड की गाड़ी चकरनगर से मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाकर रास्ता साफ कराया।

विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर से चल रही बारिश के कारण मड़ैया मल्हन में ओमकार व संत कुमार निषाद के घरों के पिछेल भाग के कमरों की दीवार गिर गई। इससे कमरें में बैठी दोनों की बालिकाएं मलबे में दब गईं। मकान में काफी दरार भी आ गई। दोनों मकान अगल-बगल आसपास के लोगों ने पहुंचकर मलबे में दबी बालिकाओं जयंती (13 ), कल्पना (8) पुत्री ओमकार व रोहिती (17) पुत्री संत कुमार को सुरक्षित निकाल लिया।

विज्ञापन

घायल बालिकाओं को महेवा सीएचसी भिजवाया
सूचना पर चकरनगर की फायरसर्विस के एसआई सुभाष आर्या मय फोर्स मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने घर गिरने से मलबे में दबी बालिकाओं को निकाल लिया था। सूचना पर वराउख चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील के उच्चाधिकरियों को भिजवाई। घायल बालिकाओं को महेवा सीएचसी पर भिजवाया, जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें