महिला ने शादी के बाद बेटियों के जन्म दिया तो इसे लेकर पति और ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छह माह तक कमरे में बंद रखा। 13 मई को महिला ने मायके पक्ष को जानकारी दी तो उसके दो भाई उसे लेने ससुराल पहुंचे, जहां ससुरालियों ने दोनों भाइयों को भी पीट दिया। इसके बाद महिला को भी पीटकर घर से बाहर भगा दिया। महिला न्याय के लिए आला अफसरों के चक्कर लगा रही है।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर निवासी नेहा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी कन्नौज के गुरसहायगंज के रामकिशननगर निवासी विक्रम उर्फ विकास पांडेय से हुई थी। दो बेटियां आंशी और दृष्टि हैं। आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही ससुरालीजन बेटा न होने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे।