फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: घर में सो रहे वीडीओ की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला, परिजन कुछ भी बताने से रहे हैं बच

Tue, 21 May 2024 09:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में वीडीओ की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बारे में परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस हत्या के हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोत बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में घर के अंदर सो रहे वीडीओ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। भाई और बेटा उन्हें लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम  करमुल्लापुर निवासी अजय पाल सिंह सौरिख ब्लॉक में वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) थे। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह अपने कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान उनकी किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी।
जानकारी होने पर उनके बड़े बेटे सिद्धार्थ राजपूत ने पड़ोस रहने वाले अपने चाचा को घटना की जानकारी दी और वह लोग उन्हें सौ शैया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं
इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के दो पुत्र सिद्धार्थ अमन एवं एक बेटी निधि राजपूत है। परिजन हत्या के कारणों के बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। अस्पताल में मौजूद कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरा मामला लग रहा संदिग्ध
बड़े बेटे सिद्धार्थ के हाथ मुंह से कटने का निशान है और गर्दन, सीने व पीठ नाखूनों के खरोचने के निशान हैं। कहीं न कहीं पुलिस का शक परिजनों पर जा रहा है। पुलिस हत्या के हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें