घटनास्थल पर एकत्रित लोग
- फोटो : amar ujala
घायल मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती
हादसे में चालक श्याम सुंदर (27) पुत्र अमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामा देवी (45) पत्नी शैलेन्द्र कौशल ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में उपासना (38), श्वेता (32), पीहू (4) और ईशू (6) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कार्पियो
- फोटो : amar ujala
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रामा देवी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनके चार बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बेटी शालिनी (30) की शादी हो चुकी है, जबकि टिंकल (27), विशाल (25) और करण (18) गहरे सदमे में हैं। वहीं मृतक चालक श्याम सुंदर अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी शगुन का रो-रोकर बुरा हाल है।
http://
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिवार में छोटा भाई गोपाल (लगभग 20 वर्ष) और दो बहनें कंचन (22) व मुस्कान (16) हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। पिता अमरपाल और माता अरुण देवी भी बेटे की असमय मौत से गहरे सदमे में हैं। सूचना पर थाना अध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।