फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: ‘वायरल' शिक्षक-शिक्षिका केस, अब पत्नी ने डीएम को दी तहरीर, जान से मारने की धमकी मिलने का लगाया आरोप

Thu, 16 Jul 2026 02:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: बझेड़ी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी शिक्षक की पत्नी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पति और शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज कराने और सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है। पत्नी का आरोप है कि शिक्षक उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका के वायरल वीडियो के मामले में बुधवार को नया मोड़ आया है। शिक्षक की पत्नी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पति पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र में पत्नी ने लिखा है कि पति और शिक्षिका के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने धमकी दी है कि तुमने कहीं भी शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

विज्ञापन

औरैया के अजीतमल के रहने वाले शिक्षक सौरिख के बझेड़ी स्थित प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक हैं। उनकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शिक्षक की पत्नी को शक था कि पति का स्कूल की शिक्षिका से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, जिसकी पुष्टि के लिए पत्नी ने स्कूल में सीसीटीवी लगाया, जिसमें पति की करतूत सामने आ गई।

अलग-अलग बीआरसी पर संबद्ध कर दिया
पत्नी ने ही वीडियो को वायरल किया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। शिक्षा के मंदिर में हो रहे अमर्यादित कृत्य को देखकर हर कोई दंग रह गया। बीएसए ने वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शिक्षक-शिक्षिका को निलंबित करते हुए अलग-अलग बीआरसी पर संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
अब शिक्षक की पत्नी ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को शिकायती पत्र भेजकर पति पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पति और शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। महिला ने पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें