फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दौलताबाद चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश

Sun, 05 Jan 2025 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सकरावा थाने के दौलताबाद चौकी पर तैनात दारोगा का जमीन के विवाद में पीड़ितों को जातिसूचक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अमर उजाला अखबार प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सकरावा थाने की दौलताबाद चौकी के कुल्लू खेड़ा निवासी जिलेदार का परिवार के ही लोगों से जमीन का विवाद हुआ था। इसकी शिकायत जिलेदार ने चौकी इंचार्ज से की थी। गांव के कुछ लोगों ने समझा बुझाकर आपस में समझौता कराने की बात कहकर 31 दिसंबर को चौकी पर गए थे। उसी दौरान चौकी इंचार्ज ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो वायरल होते ही आलाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी ओंकारनाथ शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें