फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को वाहन ने रौंदा, 10 मीटर तक घसीटने के बाद थमी सांसें, परिजनों का हंगामा

Sun, 06 Sep 2026 10:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तिर्वा कोतवाली अंतर्गत हंसापुरवा में सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को बेकाबू वाहन ने रौंद दिया और 10 मीटर तक घसीट ले गया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के हंसापुरवा गांव निवासी लालाराम (60) रविवार सुबह शौच के बाद गांव से गुजर रहे खैरनगर मार्ग के किनारे बैठ गए। इसी दौरान खैरनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर के दौरान वाहन बुजुर्ग को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। हादसे में लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इस पर परिजनों ने पहले घटना के संबंध में कार्रवाई किए जाने की मांग की और शव ले जाने से पहले कार्रवाई की बात पर अड़ गए।

विज्ञापन

परिजनों को समझाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है। जल्द ही विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें