फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मर्डर: पॉश सोसाइटी में हत्या, फ्लैट में पड़ा मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Sep 2026 10:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं एडीसीपी वेस्ट के मुताबिक मामले के जल्द खुलासे के लिए टीमों का गठन कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में एक शख्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। मृतक की पहचान अपार्टमेंट के सी-104 फ्लैट निवासी विनीत मिनोचा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

हाई-सिक्योरिटी वाली इस पॉश सोसाइटी के भीतर हुई इस वारदात से आसपास के निवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन





जांच में जुटी हैं टीमें

राजेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ने बताया है कि इंदिरा नगर में सी-104 निवासी विनीत मिनोचा की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। घटना के पीछे की वजह और हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें