कन्नौज जिले के तालग्राम में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह नेपाली नागरिक घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल के जिला नवलपुर बुरासी थाना कोवसती निवासी कार चालक इंद्रमणि (45) पुत्र हरिजाल दिल्ली से नेपाल के सोनाली बार्डर महाराजगंज जा रहे थे।
उनके साथ नेपाल के जिला लुंबनी थाना बुलेट निवासी रुद्र बहादुर थापा (35) पुत्र दिलबाग, दुर्गा बहादुर (42) पुत्र रामबहादुर, कपिलवस्तु निवासी राधा कृष्णा (32) पत्नी मिलान, फरीदाबाद पर्यावाची निवासी गोविंद लाल (57) टोलाल और राधिका (50) पत्नी गोविंद लाल भी थे।
सोमवार सुबह पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास हादसा हो गया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। प्राचार्य डीएस मार्तोलिया ने बताया कि सभी घायलों की हालत में सुधार है।