फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में रुचि और रोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष व महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में रुचि और पुरुष वर्ग में रोहित ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर हरिभानपुर गांव स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने किया। महिला वर्ग की तीन सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान रुचि, द्वितीय पर खुशबू, तृतीय पर गुड्डी, चतुर्थ पर काजल, पंचम पर अंजलि व दिव्या छठें स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की पांच सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान रोहित पाल, द्वितीय आशीष पाल, तृतीय प्रवेंद्र, चतुर्थ राजवीर, पंचम रंजीत पाल व छठवां स्थान विकास पाल ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को क्रीड़ा अधिकारी ने पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें