फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: जमीन के लिए दो पक्षों में मारपीट, कई राउंड हुई फायरिंग, क्षेत्र में दहशत

Sat, 03 Oct 2020 10:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर पुलिस फोर्स लगी भीड़  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के रसूलाबाद गांव के पास जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दहशत फैलाने को कई रांउड फायरिंग की गई। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। यूपी 112 और क्षेत्रीय पुलिस ने मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


तालग्राम निवासी अधिवक्ता शिवकुमार  रसूलाबाद के  समीप अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए  श्रमिकों को लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि तभी कलकता पुर्वा गांव निवासी मोहनलाल, जगदेव पुत्र दुर्जनलाल आदि ने अपनी जमीन बताते हुए मना किया।

इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। इसके बाद कई रांउड फायरिंग शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। मारपीट में एक पक्ष के शिवकुमार दूसरे मोहन  द्रगपाल व जगदेव घायल  हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया जमीनी विवाद में मारपीट हुई है फायरिंग नही हुई है। घायल को सीएचसी भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें