फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: जमीन के फर्जी बैनामा मामले में दो और आरोपियों को जेल, ये है पूरा केस

Sat, 02 Mar 2024 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज में जमीन के फर्जी बैनामा मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस महिला समेत दो को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
जेल भेजे गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा में जमीन के फर्जी बैनामा मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में महिला समेत दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल रोड निवासी विद्यावती ने पांच महीने पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तिर्वा-कन्नौज मार्ग बहादुरपुर गांव व कस्बे की सीमा में छह बीघे पैतृक जमीन है।

विज्ञापन


इसको सदर कोतवाली क्षेत्र के सैदहा गौधानी गांव निवासी अमरनाथ सिंह, उपदेश सिंह, अकबरपुर सरायघाघ गांव निवासी सत्यप्रकाश, मैनपुरी के परोख गांव निवासी सत्यराज समेत उपनिबंधक महेंद्र कठेरिया, विनय कुमार व एक महिला ने मिलकर षड़यंत्र रचकर फर्जी बैनामा कर जमीन की बिक्री कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बैनामा करने वाली महिला तालग्राम थाना क्षेत्र वघुलिहाई गांव निवासी ब्रिजरानी और इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआपुर गांव निवासी आदेश पटेल को जेल भेज दिया था। शनिवार को जमीन की खरीदने वाले आरोपी मैनपुरी के परोख गांव निवासी सत्यराज व विनय कुमार को पकड़कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

लालच में आकर खरीदी जमीन
आरोपी विनय कुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जमीन खरीदने और बेचने का काम करता है। कई दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के सैदहा गौधानी गांव निवासी अमरनाथ सिंह जो रिश्तेदार हैं। इनके माध्यम से एक जमीन का सौदा किया था। अमरनाथ ने इस जमीन का जिक्र करते हुए बताया कि करोड़ों की जमीन है, जो सस्ते दामों में मिल जाएगी। जमीन मालिक से जब मिलाने की बात कही तो मुझ पर विश्वास नहीं की बात कहते हुए मिलाने से मना कर दिया। कहा कि 70 लाख रुपये में जमीन का आधा भाग तुम ले लेना और आधा भाग हम लें लेगे। लालच में आकर बात पर सहमति जताई और भतीजे सत्यराज को जमीन में हिस्सेदार बनाते हुए अन्य लोगों से उधार रुपये लेकर जमीन का बैनामा करा लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों की मामले में अहम भूमिका की भी जानकारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें