सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ में सोमवार सुबह भूसा लदे लोडर की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौसमपुर अल्हड़ निवासी दीपक का तीन वर्षीय पुत्र सोमवार सुबह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान भूसा लदे लोडर ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।