कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव में शुक्रवार देर रात एक साथ तीन अजगर देखे गए। ग्रामीणों ने जैसे ही अजगरों को देखा, पूरे गांव में हलचल मच गई। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को बुलवाया। कुछ ही देर में वन विभाग की रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों अजगरों को पकड़ा गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास स्थित डाक जंगल से गांव की ओर पहले एक अजगर दिखा। थोड़ी ही देर में दो और बाहर निकल आए। तीनों की लंबाई करीब 10 से 12 फीट बताई जा रही है। अजगरों को देखकर महिलाएं और बच्चे डर गए।