फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय करंट से छात्र की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: करंट की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
प्रवेश की फाइल फोटो व शव वाहन में बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय रविवार को करंट की चपेट में आने से नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी भान सिंह के 14 वर्षीय बेटा प्रवेश कुमार जाटव जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने पर 28 अप्रैल को प्रवेश घर हुआ था। बह प्रवेश मोबाइल को चार्जिंग पर लगा रहा था, तभी वह बोर्ड में आ रहे तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


हादसे के दौरान प्रवेश के पिता भान सिंह दूध लेने गए हुए थे जबकि मां आरती घर के बाहर घरेलू कामकाज निपटा रही थीं। कुछ देर बाद जब मां घर के अंदर दाखिल हुईं, तो प्रवेश को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन प्रवेश को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव घर लेकर चले गए।

विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से बुझ गया घर का चिराग
प्रवेश अपने पिता की इकलौती संतान था। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले पिता भान सिंह को मेधावी बेटे प्रवेश पर बड़ा मान था। उन्होंने उम्मीद पाल रखी थी कि भविष्य में उनका बेटा परिवार को संभालेगा। आंखों में आंसू की बजाय पीड़ित पिता पथराई आंखों से अपने सपनों को टूटता देख बेटे के शव को निहार रहे थे। प्रवेश की एक बहन शिवानी है। इकलौते भाई और बेटे की असमय मौत से मां आरती और बहन शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें