स्टेडियम की जमीन पर पड़ा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बनी स्टेडियम की जमीन कूड़ा डंपिंग यार्ड बन गई है। पहले इस जमीन पर खनन माफियाओं ने खनन कर तालाब बना दिया। अब नगर पालिका की ओर से कूड़ा डाला जा रहा है। वर्ष 2016 में एफएफडीसी के पीछे कुतलपुर मकरंदनगर में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत 65 करोड़ की लागत से स्टेडियम निर्माण के लिए चार सौ बीघा में जमीन अधिग्रहित की गई थी।
सरकार बदलने पर 15 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का निर्माण कार्य लटक गया। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि शासन को पत्र लिखकर स्टेडियम निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। कूड़ा डालने के संबंध में ईओ से जानकारी की जाएगी।