कन्नौज में पड़ोसी रिश्तेदारों पर इत्र कारोबारी शाहिद हुसैन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई। तीन दिन पहले मामूली विवाद में की गई पिटाई के बाद कारोबारी ने बुधवार रात कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव कोतवाली गेट के सामने रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों ने लाठियां पटक कर भीड़ को हटाया। एएसपी विनोद कुमार के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
एएसपी विनोद कुमार के आश्वासन पर वे शांत हुए। आखिर, पुलिस ने पत्नी मैमूना बेगम की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। शेखाना मोहल्ला निवासी शाहिद हुसैन (50) पुत्र वाजिद हुसैन शहर से इत्र खरीदकर मुंबई में बेचते थे। एक माह से वह घर पर ही थे।