फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज लूट और हत्याकांड: सराफ की मंगेतर ने की खुदकुशी, कमरे में लटका मिला शव, लोग बोले- गम में टूट गई थी सोनी

Mon, 08 Jan 2024 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सराफ को गोली मारकर नकदी और जेवरात लूट लिए थे। वहीं, घटना से टूट चुकी सराफ की मंगेतर ने भी आत्महत्या कर ली है। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में बदमाशों की गोली लगने से जान गंवाने वाले सराफ अयाज खान की मंगेतर सोनी (22) ने खुदकुशी कर ली है। उसका शव उसके घर के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई है। परिवार में मातम छाया है। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि दोनों की शादी अप्रैल में होनी थी। पिछले महीने दोनों की सगाई हुई थी। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बा निवासी अयाज की सराफा की दुकान पास के ही मलिकपुर कस्बे में है। मलिकपुर के ही रहने वाले नफीस खान की पुत्री सोनी (22) से अयाज की शादी तय हुई थी।
अयाज की हत्या के बाद उसके परिवार के ही साथ उसकी मंगेतर के परिवार में भी गम का माहौल था। समझा जा रहा है कि अपने मंगेतर अयाज के गम से सोनी बुरी तरह टूट गई और आखिर में उसने जान देने का फैसला करते हुए यह कदम उठा लिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की वारदात ने सभी को दहला दिया
बता दें कि गुरसहायगंज कोतवाली के कस्बे समधन निवासी सराफा कारोबारी नायाब खान और उनके दो पुत्र अयाज खान व कासिद संग हुई लूट की वारदात ने सभी को दहला दिया है। लूट के दौरान बदमाशों की गोली लगने से हुई मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में खासकर व्यापारियों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें