फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Road Accident: टायर फटने से अनियंत्रित हुआ डंपर, ऑटो को रौंदकर पलटा, दो की मौत और कई गंभीर

Wed, 31 May 2023 04:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कन्नौज-तिर्वा रोड पर भौतापुर गांव के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंद डाला। हादसे में घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में भी फतेहपुर जैसे सड़क हादसे से हड़कंप मच गया है। यहां टायर फटने से अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को रौंद डाला। इसके बाद सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। ऑटो रिक्शा में 10 सवारियां बैठी थीं। उसमें से दो की मौत हो गई, जबकि कई की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज-तिर्वा रोड पर भौतापुर गांव के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंद डाला। हादसे में घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
यहां इलाज के दौरान लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ और सवारियों की हालत नाजुक है। उन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है। एक मरने वाले की पहचान औरैया के बेला थाना के भोलापुरवा निवासी सतीश (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें