गर्भवती का ले जा रहे थे सीएचसी
परिजन ने आशा अंजू तिवारी को बुलाया। आशा ने गुरसहायगंज में अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने बस्ती के ई-रिक्शा को बुलाया और उस पर गर्भवती राखी को बैठाकर बेबी (50) पत्नी कुंअर सिंह, तनूजा (40) पत्नी हुकुम सिंह, सुशीला (65) पत्नी रमेश, लाली (40) पत्नी सूरज के साथ आशा अंजू तिवारी सीएचसी के लिए चल पड़ी। ई-रिक्शा को रामू का लड़का राजा चला रहा था।
कार ने पीछे से ई-रिक्शा में मारी टक्कर
ई-रिक्शा ग्रीनफील्ड हाईवे पर 332 किलोमीटर के ओवर ब्रिज पर पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही गुजरात नंबर कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार महिलाएं रोड पर इधर-उधर गिर गई। कार चालक की गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी थी। कार चालक ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। कार चालक ग्रीनफील्ड हाईवे पर दुर्घटनास्थल की सही जगह की जानकारी नहीं दे सका।
बस्ती के लोगों ने चालक को पीटा
यूपी 112 पुलिस की दो गाड़ियां हाईवे पर काफी समम इधर-उधर भटकती रही। ई-रिक्शा चालक राजा ने सूचना बस्ती में दी। मौके पर पहुंचे बस्ती के लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई कर दी। जब यूपी 12 पुलिस की गाड़ी दुर्घटनास्थल पर पहुंची, तब कार चालक को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस, चौकी पुलिस भी पहुंच गई।
हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही
उसके बाद एम्बुलेंस की कई गाड़ियां पहुंची। दो गाड़ियों में घायलों को गुरसहायगंज सीएचसी भेजा गया। सीएचसी पर बेबी पत्नी कुंअर सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शेष छः घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान हाइवे पर दुर्घटना देख वाहन चालकों ने अपने वाहनों को रोक लिया, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।