फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सगाई के एक दिन बाद प्रोफेसर की करंट लगने से मौत, बिजली का बोर्ड ठीक करते समय हुआ हादसा

Thu, 15 Jun 2023 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज में सगाई के एक दिन बाद करंट की चपेट में आने से प्रोफेसर की मौत हो गई। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हीरू सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र सीतापुर्वा गांव में बिजली करंट की चपेट में आए प्रोफेसर की गुरुवार रात मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। एक दिन पहले ही बुधवार को सगाई हुई थी। नवंबर में शादी तय थी। सीतापुर्वा गांव निवासी हीरू सिंह (29) हिमाचल प्रदेश में एक महाविद्यालय में प्रोफेसर थे। उनके किसान पिता रूप सिंह की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


हीरू सिंह एक सप्ताह पहले अवकाश लेकर शादी की रुकाई के लिए घर आए थे। बुधवार को सगाई हुई थी। उसी दौरान नवंबर में शादी तय हुई। गुरुवार रात में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग पहले अमोलर निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। वहां से गुरसहायगंज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने हीरू को मृत घोषित कर दिया। शव घर आते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। परिवार में मां और एक छोटा भाई धीरू सिंह है। दोनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। छोटे भाई ने बताया कि बुधवार को शादी कि रुकाई हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें