फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बच्चों के सामने प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच चले घूंसे, थप्पड़, बीएसए बोले- होगी कार्रवाई

Sat, 27 Jul 2024 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की जानकारी पर आला अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनायतपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को अनुपस्थित शिक्षक को उपस्थित दिखाने को लेकर दोनों के बीच जमकर घूंसे, थप्पड़ चले। नजारा देख घबराए बच्चे स्कूल से भाग खड़े हुए। मारपीट की जानकारी पर आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए और जांच की।
विज्ञापन


जलालाबाद ब्लाॅक के इनायतपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक दुबे और शिक्षक आशुतोष मिश्रा के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार को शिक्षक विजय कुमार विद्यालय नहीं आए थे, लेकिन प्रधानाध्यापक ने शिक्षक को पंजिका पर उपस्थित दिखा दिया। इसको लेकर प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मारपीट की जानकारी पर जलालाबाद बीईओ शिवेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में बनने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर शिक्षक और प्रधानाध्यापक आलोक दुबे के बीच झगड़ा हुआ था। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। बीईओ को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नहीं आते शिक्षक और शिक्षामित्र
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक विजय कुमार और शिक्षामित्र शिक्षामित्र ज्यादातर विद्यालय से गायब रहते हैं। सभी बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षक आशुतोष मिश्रा पर ही रहती है। विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षक और शिक्षामित्र को प्रधानाध्यापक उपस्थित दिखा देते हैं। इसे लेकर भी आपसी खुन्नस रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें