फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: ट्रक से टकराई आलू लदी डीसीएम, चालक की मौत, नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Mon, 29 Dec 2025 11:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। आलू लदी डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक ज्ञानपाल सिंह निवासी फर्रुखाबाद की मौत हो गई। हादसा कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ। फर्रुखाबाद की ओर से आलू लदी डीसीएम कानपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


पाल चौराहा के पास आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे पीछे से आ रही डीसीएम उससे जा टकराई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पाल चौराहा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें