फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: खड़ी बस में डंपर ने मारी टक्कर, तीन सवारियां घायल

Mon, 29 Dec 2025 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा से अयोध्या जा बस में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस की तीन सवारियां घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कालेज भेजा गया है। छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर थाना अभनपुर कस्बा निवासी चालक मिथिलेश ताबृकाल मथुरा से 40 सवारियों को लेकर अयोध्या जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तालग्राम के 173 किलोमीटर के पास पीली पट्टी पर खड़ी कर लघुशंका करने लगे। सवारियां भी नीचे उतर कर टहलने लगीं। तभी झांसी से गिट्टी लाद कर लखीमपुर जा रहे डंपर चालक को झपकी आने के कारण बस से जा टकराया। इससे बस की पीछे सीट पर बैठी तीन सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल, पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें