फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बाइक हैंडल छूने पर सिपाही ने खोया आपा, भाजपा कार्यकर्ता को रायफल की बट से पीटा, भाजपाइयों का हंगामा

Wed, 08 Oct 2025 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: जिले में रावण दहन मेला देखकर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ता को फूलमती मंदिर चौराहे पर तैनात सिपाही ने बाइक का हैंडल छूने पर रायफल की बट से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना से नाराज भाजपाइयों ने कोतवाली घेर ली और आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कोतवाली घेर कर किया हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में मोहल्ला ग्वाल मैदान में रावण दहन मेला देखकर घर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को सिपाही ने पीट दिया,जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर भाजपाइयों ने कोतवाली घेर ली और सिपाही पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। शहर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान मकरंदनगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता आकाश मिश्रा देर रात करीब 11 बजे मोहल्ला ग्वाल मैदान में रावण दहन मेला देखकर घर जा रहा था।

विज्ञापन

फूलमती मंदिर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही अजय पांडेय को बाइक का हैंडल छू गया। इससे आगबबूला हुए सिपाही ने आकाश को पकड़ लिया और रायफल की बट से पीटना शुरू कर दिया। उसके कान के पास और पेट में गहरी चोट आई है। आकाश ने घटना की जानकारी भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को दी। थोड़ी देर में भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक सिपाही मौके से भाग गया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

आरोपी सिपाही पर होगी कार्रवाई
नगर अध्यक्ष ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही को निलंबित करने की मांग की। मौके पर पहुंचे कलां चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और घायल आकाश को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि वह और कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह हाइकोर्ट गए थे, वहां से वापस लौट रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें