फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दो पक्षों के विवाद में सुलह कराने पहुंचे दरोगा पर हमला, सिर फटा और वर्दी फाड़ी

Wed, 04 Mar 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवन्तपुर में दो पक्षों के विवाद को शांत कराने पहुंचे उपनिरीक्षक दयाशंकर पाण्डेय पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दरोगा का सिर फट गया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भगवन्तपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसकी सूचना गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और वापस लौटने लगे।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक ईंट से हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक का सिर फट गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई भी की, जिससे दरोगा की वर्दी फट गई। सिपाही ने किसी तरह मौके से हटकर कोतवाली को सूचना दी।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल उपनिरीक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बिष्णुकांत तिवारी  ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा और पुलिसकर्मी पर हमले के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें