फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: एक्सप्रेसवे पर पुलिस जीप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; दो सिपाही गंभीर रूप से घायल, फरार चालक की तलाश

Thu, 02 Apr 2026 09:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रकों को हटवा रहे दो सिपाहियों की जीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल सिपाहियों का मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस जीप को हटाती क्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने हुसेनपुर गांव के पास पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में दो सिपाही घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। थाना सौरिख की जीप संख्या यूपी 74 जी -0187 पर सिपाही रविंद्र कुमार और  दिलीप कुमार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हुसेनपुर गांव के पास गुरुवार रात एक बजे पीली पट्टी पर खड़े ट्रकों को हटवा रहे थे।

विज्ञापन

तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन पुलिस जीप में टक्कर मार दी, जिससे  दोनों सिपाही घायल हो गए। घटना में सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हो गई। चालक वाहन समेत लखनऊ की तरह भाग निकला। सूचना पर सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह एटलस गश्त दल के साथ मौके पर पहुंचे। सौरिख थाना प्रभारी और पुलिस फोर्स भी पहुंच गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
पुलिस की दूसरी जीप से घायलों को सीएचसी सौरिख भेजा गया, जहां से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी जंयती गंगवार ने बताया कि दोनों घायल सिपाहियों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन और चालक को तलाश किया जा रहा। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें