तीन राज्यों की पुलिस को देते थे चकमा
आरोपी तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देकर चंदन की तस्करी कर रहे थे। गुजरात में ट्रांसपोर्टरों से लखीमपुर, सीतापुर और हरदोई के लिए भाड़ा लोड करते थे। इस दौरान अन्य माल के साथ चंदन की खेप भी ले आते थे। इस बार उन्होंने लखीमपुर के लिए गुजरात से मोबिल ऑयल लोड किया था। राजस्थान से चंदन की खेप लोड कर गुजरात होते हुए शहर पहुंचे थे। शहर में चंदन की खेप उतारने के बाद लखीमपुर रवाना होने की योजना थी।
असजद है गिरोह का सरगना
चंदन तस्कर गिरोह का सरगना असजद है। राजस्थान, कर्नाटक, असम से लेकर कई राज्यों से वह चंदन तस्करी करता है। वर्ष 2016 में सदर कोतवाली पुलिस ने उसे 20 किलो चंदन लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। असजद के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी चंदन लकड़ी की चोरी के मामले दर्ज हैं।