फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: इत्र कारखाने से डेढ़ लाख के ढक्कन पार, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Sat, 27 Jul 2024 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंदनगर में इत्र कारखाने में डेढ़ लाख के ढक्कन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
इन्हीं देग (तांबे का बर्तन) के ढक्कन हुए चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में चोरों ने शुक्रवार रात इत्र कारखाने को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के देग (तांबे का बर्तन) के ढक्कन पार कर दिए। सुबह इत्र व्यापारी मौके पर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंदनगर के सिटी रेलवे स्टेशन के पास इत्र व्यापारी संजय गुप्ता का कारखाना है। इसे इत्र व्यापारी संजय दुबे किराये पर चलाते हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह संजय दुबे कर्मचारियों के साथ कारखाने पर पहुंचे तो कमरे के गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ था। जब वह अंदर गए तो देग के ढक्कन गायब थे। इत्र व्यापारी ने बताया कि ढक्कनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर
इत्र कारखाने के पास की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। कैमरे में रात करीब 1:30 बजे चोर कारखाने में घुसते हुए कैद हुए। इसके बाद चोर देग के ढक्कन लेकर फरार हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें