Kannauj News: कन्नौज पहुंचे प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा पूरी तरह विचारधारा पर आधारित पार्टी है और जो भी नेता पार्टी छोड़कर जाता है। वह अपना राजनीतिक वजूद नहीं बचा पाता। उन्होंने खुद को पार्टी की बदौलत इस मुकाम पर पहुंचने वाला कार्यकर्ता बताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कन्नौज में भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की वैचारिक दृढ़ता और अनुशासन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह खुद पार्टी की बदौलत ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। भाजपा एक ऐसी विचारधारा पर आधारित पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता इन्हीं मूल विचारों के आधार पर पूरी निष्ठा से काम करते हैं। यदि कोई नेता उस मूल विचारधारा से दूर हो जाता है, तो वह राजनीति में टिक नहीं सकता।
विज्ञापन
विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जैसी अन्य पार्टियों से कई अलग-अलग गुट निकले और वे किसी तरह अपना अस्तित्व बचाए रखने में कामयाब रहे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर जाने वाला कोई भी नेता आज तक खुद को राजनीतिक रूप से टिका नहीं सका। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत करें।