फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: ओपी राजभर बोले- सपा परिवारवादी पार्टी, दलितों…अति पिछड़ों और मुसलमानों को दबाकर रखती है, कही ये बात

Sun, 07 Sep 2025 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: ओपी राजभर ने कहा कि डरा धमका कर ये वोट ले लेती है, लेकिन प्रतिनिधित्व नहीं करने देती। अति पिछड़ों दलितों तथा मुसलमानों को कभी नेतृत्व नहीं करने दिया। नेतृत्व एक ही जाति के लोग करते है। तीन बार मुख्यमंत्री बने किसी को डिप्टी सीएम का भी मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोवताली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी दलितों अति पिछड़ों तथा मुसलमानों को दबाकर रखती है। ये विचार भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने पत्रकारों के बीच व्यक्त किए। रविवार को लखनऊ से एटा जाते समय छिबरामऊ के मोहल्ला गणेश चौधरी में पार्टी के एक नेता सुरजीत फौजी के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि डरा धमका कर ये वोट ले लेती है, लेकिन प्रतिनिधित्व नहीं करने देती।

विज्ञापन

अति पिछड़ों दलितों तथा मुसलमानों को कभी नेतृत्व नहीं करने दिया। नेतृत्व एक ही जाति के लोग करते है। तीन बार मुख्यमंत्री बने किसी को डिप्टी सीएम का भी मौका नहीं दिया। बंजारा पाल पासी मुसलमान सहित इन जातियों के हर विधान सभा में तीस हजार से एक लाख वोट है। इन सभी जातियों की आवाज उठाने निकला हूं। हम चाहते है कि ये लोग भी शिक्षित हो और इन्हें नेतृत्व करने का मौका मिले। जीएस टी घटने से देश के करोड़ों लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें