Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में लोडर चालक ने घर के बाहर बंधी गाय को कुचलकर घायल कर दिया। गाय को क्रेन से अस्पताल भेजा गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में देर रात एक लोडर चालक ने घर के बाहर बंधी पालतू गाय को कुचल दिया। घटना में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सुंदर नगर निवासी महेंद्र पाल की गाय घर के बाहर बंधी थी।
विज्ञापन
तभी लोडर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गाय को रौंद दिया। हादसे के बाद गाय को सुबह क्रेन की मदद से लोडर में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित ने लोडर चालक के खिलाफ पनकी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।