फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लॉकडाउन के चलते दिल्ली से बिहार लौट रहे बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

बिहार के छपरा जिला के इकवा बडौलिया निवासी बसंत गिरी (24) पुत्र अखिलेश कुमार अपने 22 वर्षीय भाई सोनू और यूपी के गोंडा के तरबगंज के चौबेपुरवा कथा निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र आनंद गौड़ के साथ दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करता था।
लॉकडाउन होने से रविवार सुबह करीब चार बजे तीनों एक ही बाइक से घर के लिए दिल्ली से निकले थे। तभी तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव बेहटा के पास बाइक चला रहे बसंत गिरी को झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बसंत की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उसका भाई सोनू और दोस्त रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे का शिकार मजदूर हेलमेट नहीं लगाए थे। तिर्वा सीओ थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने फोन कर परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें