बेहरिन गांव को सैनिटाइज करकती दमकल टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। हरियाणा से मछरैया त्योर छिबरामऊ और दिल्ली से बेहरिन गांव लौटे व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को बरौन फर्रुखाबाद कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया। दोनों गांव को हॉटस्पॉट बनाकर निगरानी बढ़ा दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों के संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू की है। जिले में अबतक 57 कोरोना के केस सामने आए, इनमें 23 ठीक होकर घर जा चुके है। जबकि 34 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
शनिवार को जिले में 12 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद रविवार को भी दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 23 मई को मछरैया त्योर छिबरामऊ में 30 वर्षीय व्यक्ति मनेश्वर हरियाणा से लौटा था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सदर तहसील के बेहरिन गांव में 28 मई को दिल्ली से लौटे 28 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे गांव को हॉटस्पॉट बनाकर पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा गई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक 57 कोरोना के केस सामने आए, इनमें 23 ठीक होकर घर जा चुके है। जबकि 34 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।