फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ तोड़कर 40 हजार रुपये पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। चोरों ने शनिवार देर रात नादेमऊ में एक घर में सेफ का ताला तोड़ 40 हजार रुपये की नकदी व सोने के आभूषण पार कर दिए। सुबह परिजनों को जागने पर चोरी की जानकार हुई। पुलिस ने पहुंच परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कस्बा नादेमऊ के मेन मार्केट निवासी ओमबाबू गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात को चोर मेन गेट का रास्ते घर में घुस आए और कमरे में रखी सेफ का ताला काट दिया। चोरों ने यहां से सेफ में रखी सोने की जंजीर, छह अंगूठी व 40 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह जागने पर जब ओमबाबू ने कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखा, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंच परिजनों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सेफ में काफी कैश व जेवरात रखे पाए गए, परिजनों द्वारा सिर्फ 40 हजार रुपये व छह अंगूठी चोरी होने की बात कही गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें