फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Murder: प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की नृशंस हत्या, पति ने ईंट-चाकू से मारा…कूड़े के ढेर में छिपाया शव

Sun, 25 May 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पति ने प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कूड़े में ढेर में छिपा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र क़े कचाटीपुर गांव में प्रेम प्रसंग के शक में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव निवासी रजनीकांत नामक युवक ने अपनी पत्नी बबली (30) की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे लगे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। हत्या का खुलासा तब हुआ, जब महिला के ससुर गन्नी ने शनिवार को बहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट इंदरगढ़ थाने में दर्ज कराई।

विज्ञापन

गुमशुदगी की जांच में जुटी पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, तो पति रजनीकांत पर शक गहराया। पुलिस ने जब रजनीकांत से पूछताछ की, तो उसने शुक्रवार रात पत्नी की हत्या की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।

Trending Videos

शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस दौरान गुस्से में आकर उसने ईंट और चाकू से वार कर बबली की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई शिवकुमार ने आरोपी रजनीकांत और उसके जीजा सुरेंद्र (निवासी बग्गी गांव, थाना ठठिया) के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ जारी
थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि  तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। गांव में हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भीं होती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें