फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कार के लिए विवाहिता को बंधक बना दिया तीन तलाक, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Apr 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: दहेज में कार की मांग पूरी नहीं हुआ तो महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एक वीडियो के माध्यम से पिता से मदद की गुहार लगाई है, जिसमें उसने अपने साथ हो रहे अत्याचारों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गोरी नवादा निवासी इरफान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि बेटी रहनुमा वानो उर्फ बबली को ससुरालियों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित किया और बंधक बना लिया है। इरफान के अनुसार, उसने 10 सितंबर 2023 को घमाइचमऊ निवासी शकील अली से बेटी की शादी की थी। जिस पर 10-12 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने रहनुमा को बंधक बनाकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एक वीडियो के माध्यम से पिता से मदद की गुहार लगाई है, जिसमें उसने अपने साथ हो रहे अत्याचारों का खुलासा किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने गुरसहायगंज कोतवाल आलोक दुबे को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें