करीब तीन लाख रुपये पार कर दिए
इसके बाद गुल्लक का ताला खोलकर उसमें रखे बिक्री के करीब तीन लाख रुपये पार कर दिए। इसके साथ ही दुकान में रखा मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब उनकी नींद खुली, तो गुल्लक खुली मिली और नकदी व मोबाइल गायब थे। संदेह होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें चोरी की पूरी घटना स्पष्ट रूप से कैद मिली।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान
फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक चोर दुकान के अंदर चोरी कर रहा था, जबकि उसका साथी बाहर खड़े होकर इशारों के जरिए उसे मदद कर रहा था। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।