फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवाब-नीलू गैंग पर प्रशासन का कसा शिकंजा, 5.25 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क, अब तक 28 करोड़ की जब्ती

Tue, 07 Jul 2026 02:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Nawab-Neelu Gang News: कन्नौज प्रशासन ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव के गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.25 करोड़ रुपये कीमत की 11 संपत्तियां कुर्क कर लीं। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में तीन आवासीय भवन और आठ कृषि भूमि को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
मुनादी कराकर जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उसके भाई नीलू यादव के गैंग के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ 25 लाख रुपये कीमत की 11 संपत्तियां कुर्क कर लीं। कार्रवाई एसडीएम नवनीता राय और डिप्टी एसपी शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

विज्ञापन

प्रशासनिक टीम ने कदरोली बांगर, गदनपुर बद्दू तथा गौरी शंकर मंदिर के आसपास स्थित संपत्तियों को कुर्क किया। इनमें तीन आवासीय भवन और आठ कृषि भूमि शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह संपत्तियां गैंग की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। इसलिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इन्हें जब्त किया गया है।

http://



मुनादी कराकर कार्रवाई की जानकारी दी गई

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस बल की मौजूदगी में संपत्तियों पर कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किए गए और मुनादी कराकर लोगों को प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी दी गई। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे रहे।

गंभीर आपराधिक मामलों में चल रही है कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार नवाब सिंह यादव वर्तमान में बांदा जेल में निरुद्ध है, जबकि उसका भाई नीलू यादव कौशांबी जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में कार्रवाई चल रही है। प्रशासन का कहना है कि अपराध के जरिए अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

25 करोड़ रमूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की कार्रवाई के बाद अब तक नवाब सिंह और नीलू यादव से जुड़ी करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें