फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कन्नौज का सियासी पारा हाई, सुब्रत बोले- अब होगा इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला, रामगोपाल ने किया पलटवार

Thu, 25 Apr 2024 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: नामांकन कराने पहुंचे सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा ने पहले तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया था। इससे यहां का मुकाबला कमजोर पड़ गया था। ऐसा लग रहा था कि इंडिया का मुकाबला नेपाल या जापान से हो रहा है।
विज्ञापन
कन्नौज लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथे चरण के आखिरी दिन होने वाले नामांकन से पहले कन्नौज का सियासी तापमान शबाब पर पहुंच चुका है। आज ही अखिलेश यादव यहां से अपना नामांकन पत्र दायर करेंगे। उनके नामांकन को लेकर सांसद और भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने कहा है कि अब यहां इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला होगा।

विज्ञापन

तेज प्रताप होते तो मुकाबला इंडिया-जापान जैसा होता। उनके इस बयान पर सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने पलटवार करते हुए इसे उनका दिमागी फितूर करार दिया है। आज नामांकन का आखिरी दिन है। अब से थोड़ी देर बाद सपा मुखिया यहां से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Trending Videos

उनके पहले भाजपा उम्मीदवार और सांसद सुब्रत पाठक अपना नामांकन पत्र भरेंगे। अखिलेश यादव के नामांकन को लेकर यहां सपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। अखिलेश के नामांकन को लेकर यहां सपा के कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। 

सुब्रत पाठक अपना नामांकन कराने पहुंचे
प्रोफेसर रामगोपाल यादव के अलावा कानपुर के विधायक अमिताभ बाजपेयी, अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडेय सहित कई और विधायक भी पहुंच चुके हैं। यहां आकर अखिलेश यादव पहले अपना नामांकन करेंगे उसके बाद पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। उनसे पहले सुब्रत पाठक अपना नामांकन कराने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान जैसा होगा
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने पहले तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया था। इससे यहां का मुकाबला कमजोर पड़ गया था। ऐसा लग रहा था कि इंडिया का मुकाबला नेपाल या जापान से हो रहा है। वहीं, अब अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के मुकाबले जैसा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें