उनके पहले भाजपा उम्मीदवार और सांसद सुब्रत पाठक अपना नामांकन पत्र भरेंगे। अखिलेश यादव के नामांकन को लेकर यहां सपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। अखिलेश के नामांकन को लेकर यहां सपा के कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
सुब्रत पाठक अपना नामांकन कराने पहुंचे
प्रोफेसर रामगोपाल यादव के अलावा कानपुर के विधायक अमिताभ बाजपेयी, अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडेय सहित कई और विधायक भी पहुंच चुके हैं। यहां आकर अखिलेश यादव पहले अपना नामांकन करेंगे उसके बाद पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। उनसे पहले सुब्रत पाठक अपना नामांकन कराने पहुंचे हैं।
मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान जैसा होगा
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने पहले तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया था। इससे यहां का मुकाबला कमजोर पड़ गया था। ऐसा लग रहा था कि इंडिया का मुकाबला नेपाल या जापान से हो रहा है। वहीं, अब अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के मुकाबले जैसा होगा।