कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लॉकडाउन का पालन न करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। कन्नौज जिले में रविवार को सड़क पर फालतू घूम रहे लोगों को पुलिस ने सबक सिखाया।
यहां युवकों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। साथ ही बीच सड़क पर मुर्गा बना दिया। कान पकड़ कर उठा-बैठक भी लगवाई। इन लोगों से नियम न तोड़ने की शपथ दिलाई गई।