फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी सहित जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jan 2025 01:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद दवा लेने गए डाक्टर के घर के तले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के गहने तथा नकदी पार कर दी। चोरों ने घर में बंधे कुत्ते को भी छोड़ दिया। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे देख डाक्टर ने 112 नंबर से फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना के संबंध में डाक्टर पवन त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को वह फर्रुखाबाद दवा लेने गए थे घर का ताला बंद करके देर रात्रि जब लौटे तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे कुत्ता बाहर घूम रहा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखी 5अंगूठी, 2 मंगल सूत्र, एक चेन, एक जोड़ी झाले, 3 जोड़ी पायल, 5 चांदी के सिक्के, गणेश लक्ष्मी तथा 1.75 लाख नकदी, 50 हजार रुपए गोलक से पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई तथा जांच में जुट गई। डाक्टर मोहल्ला कैलाश पर्वत में महेश दीक्षित के मकान में दूसरी मंजिल पर रहते थे। मकान में और कोई नहीं रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें