समाज से बहुत कुछ सीखता है बच्चा
आज चाहे रक्षा क्षेत्र या अंतरिक्ष हर जगह हमारे देश की बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बच्चा जब जन्म लेता है, तो आठ साल तक वह समाज से बहुत कुछ सीखता है, बल्कि गर्भ में भी वह माता-पिता के संस्कारों से शिक्षा प्राप्त करता है। आठ साल की अवस्था तक वह 80% सीख जाता है, जबकि शेष जीवन में हुआ है। केवल 20 प्रतिशत ही सीख पाता है, इसलिए सभी माताओं को आठ साल तक बच्चों की परवरिश पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
आने वाले समय में विश्व गुरु कहलायेगा भारत
राज्यपाल ने भारत को विश्व गुरु बनाने की बात कहते हुए कहा कि जब तमाम प्रकार के शोध और प्रयोग भारत में बनेंगे तो निश्चित रूप से हमारा देश आने वाले समय में विश्व गुरु कहलायेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठ सहित जिले के सभी अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।