फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: थ्रेसर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, भाई बाल-बाल बचा, चालक की लापरवाही से हुई घटना

Tue, 11 Jul 2023 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
वर्षा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तालग्राम में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते इंटर की छात्रा की जान चली गई। इस हादसे में चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। हादसा मंगलवार दोपहर एक बजे त्यौर गांव में हुआ। मूंगफली की मढ़ाई करने के बाद तेज रफ्तार से ट्रैक्टर मोड़ते समय थ्रेसर पलटने से हादसा हुआ है। तालग्राम थाना क्षेत्र के त्यौर गांव निवासी अशोक मिश्रा किसान हैं।
विज्ञापन


उनकी पुत्री वर्षा मिश्रा यहां शांती देवी रतीराम शिक्षण संस्थान इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। पुत्री शांति और बडे भाई के पुत्र अभिषेक मिश्रा के साथ मंगलवार दोपहर को किराए पर ट्रैक्टर लेकर थ्रेसर से मूंगफली की मढ़ाई कर रहे थे। ट्रैक्टर को खजुरियन नगला का शिवानंद चला रहा था। एक खेत की मूंगफली की मढ़ाई के बाद दूसरे खेत की मूंगफली की कटाई होनी थी।

इस बीच ट्रैक्टर चालक ने मढ़ाई करने से मना कर दिया। वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर से थ्रेसर मोड़ने लगा। तभी थ्रेसर पलट गई। पास में खड़ी पुत्री वर्षा दब गई जबकि चचेरा भाई अभिषेक ने छलांग लगा कर जान बचाई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने थ्रेसर को सीधा कर दबी छात्रा को घायल अवस्था में निकाला। परिजन 100 शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए।
विज्ञापन


वहां डाॅक्टरों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया गया है। मौत की सूचना पर मां पुष्पा देवी , बड़ी बहन कल्पना, छोटा भाई अनुज मिश्रा का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी देवेश पाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें