फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: एक्सप्रेसवे पर पलटी पूर्व सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी, हेड कांस्टेबल की मौत और दो घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Oct 2026 04:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कांस्टेबल और प्राइवेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले के पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल कुंवर पाल और प्राइवेट चालक शरद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सकरावा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 145 पर ग्राम सिकंदरपुर के सामने हुआ।

विज्ञापन

तीनों दिल्ली से कन्नौज लौट रहे। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले के पीछे चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को दी। सूचना मिलते ही सौरिख और सकरावा थाने की पुलिस फोर्स, सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और एंबुलेंस 108 व पुलिस की पीआरवी 112 मौके पर पहुंच गई।

Trending Videos

तीनों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा
पुलिस और राहतकर्मियों ने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल कुंवर पाल निवासी एटा और प्राइवेट चालक शरद कुमार निवासी कन्नौज का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो
सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि स्कॉट में चल रही है स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इसी हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें