फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मरम्मत के चलते बेतवा पुल की एक लेन बंद, हाईवे पर लगा भीषण जाम, तीन-चार किमी पैदल चले राहगीर

Tue, 13 Oct 2026 03:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बेतवा पुल के पिलर नौ और दस के पास दो एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त होने से पुल की एक लेन बंद कर दी गई है। मरम्मत कार्य के चलते कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण जाम लग गया है। इससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बेतवा पुल की एक लेन बंद, हाईवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा पुल की मरम्मत के चलते मंगलवार को भीषण जाम लग गया। पुल के पिलर नंबर नौ और दस के पास दो एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त होने के कारण एक लेन बंद कर दी गई है। दूसरी लेन से दोनों तरफ के वाहनों को बारी-बारी निकाला जा रहा है। सुबह नौ बजे से मरम्मत शुरू होने के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली बसें और रोडवेज बसें भी फंसी रहीं।

विज्ञापन

कई राहगीरों को तीन से चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। समानांतर नया पुल तैयार होने के बावजूद यातायात शुरू नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था जय बिल्डर के मैनेजर गौरव आनंद ने बताया कि दोनों एक्सपेंशन ज्वाइंट अधिक भार और ओवरलोडिंग के चलते क्षतिग्रस्त हुए हैं। पहले इनकी अस्थायी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन समस्या दोबारा सामने आने पर अब स्थायी मरम्मत की जा रही है।

Trending Videos

http://



पुल का स्लैब और बेयरिंग भी सुरक्षित हैं

पुराने ज्वाइंट हटाकर नए लगाए जाएंगे। इसके बाद वेल्डिंग, फिटिंग और कंक्रीट का काम होगा। मरम्मत पर करीब पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। गौरव आनंद ने बताया कि तकनीकी जांच में पुल के अन्य ज्वाइंट में खराबी नहीं मिली है। पुल का स्लैब और बेयरिंग भी सुरक्षित हैं। उन्होंने पुल पर लगे पुराने पीडब्ल्यूडी बोर्ड का हवाला देते हुए कहा कि उस पर 20 टन से अधिक भार वाले वाहनों के लिए पुल सुरक्षित नहीं होने का उल्लेख है।

20 अक्टूबर तक दोनों लेन खोलने का लक्ष्य
गौरव आनंद ने बताया कि मरम्मत कार्य रात-दिन कराया जा रहा है। दोनों ज्वाइंट बदलने और कंक्रीट को मजबूती मिलने में करीब एक सप्ताह लगने का अनुमान है। 20 अक्टूबर की सुबह दोनों लेन पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। तब तक एक लेन से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जाएगा। सीओ ट्रैफिक मंजू पांडेय ने बताया कि पुल पर एक लेन से यातायात संचालित कराया जा रहा है।

समानांतर पुल तैयार, एप्रोच मार्ग अधूरा
दोनों सिरों और बीच में पुलिसकर्मी तैनात हैं। सब इंस्पेक्टर, एटीआई और टीएसआई यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। वाहनों को बारी-बारी निकालकर जाम नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। बेतवा पुल के समानांतर नया पुल तैयार होने के बावजूद उस पर यातायात शुरू नहीं हुआ है। एप्रोच मार्ग अधूरा होने के कारण वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। पुराने पुल की एक लेन बंद होने से यातायात का दबाव बढ़ गया है। नए पुल पर आवागमन शुरू होने की तारीख भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन

राहगीर बोले, हाईवे चौड़ा होने पर ही मिलेगी राहत
कानपुर से ट्रेन से भरुआ उतरकर हमीरपुर की ओर जा रहे राहगीर अरविंद कुमार ने बताया कि जाम के कारण उन्हें करीब तीन से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेतवा और यमुना पुल पर बार-बार जाम लगता है। समानांतर पुल चालू होने से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन हाईवे का चौड़ीकरण होने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। फिलहाल मरम्मत पूरी होने तक पुराने पुल पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। दोनों लेन 20 अक्टूबर की सुबह खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें