Kannauj News: जलालाबाद में उधारी के पैसों को लेकर समाजवादी पार्टी के दो नेताओं में सदर तहसील में मारपीट हो गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जगमोहन उर्फ डीएम यादव और उनके भाई लल्ला यादव शामिल हैं।
कन्नौज जिले के जलालाबाद विकास खंड के समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के बीच उधारी के रुपए को लेकर सदर तहसील ने मारपीट हो गई। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। विकास खंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत गढ़िया कछपुरा के मजरा ख़िवराजपुरवा निवासी जगमोहन उर्फ डीएम यादव और उनके छोटे भाई लल्ला यादव दोनों ही समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हैं। वहीं, रजनीकांत यादव सपा से जलालाबाद ब्लाक से ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
लल्ला यादव के अनुसार समाजवादी पार्टी में एक साथ होने के चलते वर्ष 2013 में उनके दारा रजनीकांत को 6 लाख 62 हजार रुपए उधार दिए गए थे।उनके रुपए मांगने पर अभद्रता की जाती थी।कई बार रुपए मांगने के बाद भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा रुपया वापस नहीं लौटाया गया। मंगलवार को लल्ला यादव अपने किसी कार्य से तहसील गए हुए थे, जहां उनकी मुलाकात रजनीकांत यादव से हो गई।लल्ला यादव द्वारा उधारी के रुपए मांगने पर तीखी बहस होने लगी जिसके बाद लल्ला यादव द्वारा रजनीकांत पर थप्पड़ों की बरसात कर दी गई।।इस बीच किसी के द्वारा पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।